मुख्य सामग्री पर जाएँ
90224 47990
पारिजात को-ऑप. क्रेडिट सोसायटी लि.

सदस्य बनें

सदस्य कैसे बनें?

पारिजात एक सहकारी पतसंस्था है, यानी सदस्य ही संस्था के असली मालिक हैं. सदस्य बनकर आप जमा कर सकते हैं, ऋण ले सकते हैं और संस्था के मुनाफ़े से लाभांश पा सकते हैं.

कदम

  1. नज़दीकी शाखा से सदस्यता फॉर्म लें और भरें.
  2. भरा हुआ फॉर्म दस्तावेज़ों के साथ शाखा में जमा करें. शेयर राशि कितनी है, यह शाखा में पूछें.
  3. अगली संचालक मंडल बैठक में आपका आवेदन मंज़ूर होता है.
  4. मंज़ूरी के बाद आप पारिजात के सदस्य बन जाते हैं.

ज़रूरी दस्तावेज़

यह सूची तैयार रखें

  • फोटो
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पते का प्रमाण (जैसे बिजली बिल या किराया अनुबंध)

सदस्य क्यों बनें?

  • ऋण केवल सदस्यों को ही मिलता है.
  • सदस्यों को हर साल लाभांश मिलता है, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7%.
  • बचत खाता सिर्फ ₹500 से खोला जा सकता है.
  • दैनिक जमा ₹50 से शुरू की जा सकती है.

सदस्य बनने के बाद

  • बचत खाता, दैनिक जमा, आवर्ती जमा या सावधि जमा शुरू करें.
  • ज़रूरत पड़ने पर ऋण के लिए आवेदन करें.
  • ‘Parijat MBank’ व ‘Parijat MPassbook’ ऐप और SMS सेवा का उपयोग करें.
  • हर साल लाभांश पाएँ.
सदस्यता छोड़नी हो तो
  1. सदस्यता त्यागपत्र फॉर्म भरकर शाखा में दें.
  2. संस्था के सभी बकाया चुकाएँ.
  3. संचालक मंडल की मंज़ूरी के बाद सदस्यता रद्द होती है.

पूछताछ फ़ॉर्म

अपनी जानकारी भरें. हमारी शाखा से जल्द ही आपको कॉल आएगा.