CBS प्रणाली से सोसायटी सदस्यों को SMS सेवा देती है। खाते पर हुए लेन-देन की जानकारी तुरंत SMS से मिलती है। जमा की परिपक्वता तिथि, लोन किस्त की याद और अन्य ज़रूरी जानकारी भी SMS पर मिलती है। सभी सदस्य SMS सेवा के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराएँ।
फ़ायदे
- खाते के लेन-देन की तुरंत जानकारी।
- सावधि जमा और आवर्ती जमा की परिपक्वता तिथि।
- लोन किस्त भरने की सूचना।
- फंड ट्रांसफर की जानकारी।
- जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
कैसे इस्तेमाल करें?
- अपना मोबाइल नंबर लेकर नज़दीकी शाखा में जाएँ।
- SMS सेवा के लिए पंजीकरण कराएँ।
सावधान: पारिजात सोसाइटी कभी भी फ़ोन पर OTP, PIN या पासवर्ड नहीं माँगती.
एस.एम.एस. सेवा
पूछताछ फ़ॉर्म
अपनी जानकारी भरें. हमारी शाखा से जल्द ही आपको कॉल आएगा.
